Loading...

From Reels ToReaders.

Popular Books

View all books
Aako Baako । आको-बाको
New

Aako Baako । आको-बाको

by Divya Prakash Dubey

दो दोस्त, जो ढूँढ़ने चले हैं कि कविता आख़िर कहाँ से आती है। एक छोटे शहर की सुपर मॉम, जो रोज़ टीवी पर आने का सपना देखती है। भोपाल की वो लड़की, जो अब भी अपने मुंबई के पेन फ़्रेंड को हाथ से लिखी चिट्ठियाँ भेजती है। एक मॉडल, जिसका एक गाना हिट होने के बाद सब कुछ फ़्लॉप हो गया। देहरादून में रहने वाला डाकिया, जो शहर का सबसे अच्छा ऐक्टर है। लखनऊ की पुरानी हवेली में रहने वाले ज़िंदा लोग, जिनको लोगों ने भूत मानकर छोड़ दिया है। द्रौपदी, जिसने पाँच भाइयों में बँटने से मना कर दिया था। गौतम बुद्ध, जो अगर घर लौट गए होते तो क्या होता! दिव्य प्रकाश दुबे की ये 16 कहानियाँ, अलग-अलग शहरों में रहने वाले आम और ख़ास दोनों तरह के लोगों को नए शेड में दिखाने की कोशिश करती हैं। वे लोग, जो अपनी आधी-अधूरी हसरतों के साथ भी पूरे हैं।

Qitraah । क़ितराह
New

Qitraah । क़ितराह

by Dr. Sushma Gupta

गृहयुद्ध में तबाह सीरिया वहाँ की स्त्रियों के लिए भयावह यातनाघर बन गया। चोटिल देह और आत्मा लिए भारतीय मूल की एक सीरियाई लड़की भारत आती है। यहाँ उसकी मुलाक़ात भारतीय सेना के उस ऑफ़िसर से होती है, जो आतंकवाद से लड़ने में अपना बहुत-कुछ गँवा चुका है। जीवन के सियाह रंगों से भरे ये दो लोग एक लंबी यात्रा पर निकल पड़ते हैं। ‘क़ितराह’ यात्रा में घटित होता गल्प है। वह पहले लड़की और लड़के के जीवन में ‘घट’ चुका है, जो इन दोनों को इस क्रूर ‘घटे’ की गली के अंत तक छोड़ आया है। वहाँ से वापस अकेले लौटने का साहस उनके पास नहीं है। यह उपन्यास पाठकों को भी पात्रों के साथ यात्रा पर ले जाता है जिसे पढ़ते हुए वो अपने भीतर उन अनजाने, भुला दिए गए सपनों की ओर लौटने लगते हैं, लेखक की सुंदर भाषा और दृष्टि का आश्वासन ख़ुद के कंधों पर लिए। पर जब तक जीवन शेष है, घटित-अघटित सब कुछ लौटकर दस्तक देता ही है, बार-बार...

Musafir Café
New

Musafir Café

by Divya Prakash Dubey

हम सभी की जिंदगी में एक लिस्ट होती है। हमारे सपनों की लिस्ट, छोटी-मोटी खुशियों की लिस्ट। सुधा की जिंदगी में भी एक ऐसी ही लिस्ट थी। हम सभी अपनी सपनों की लिस्ट को पूरा करते-करते लाइफ गुज़ार देते हैं। जब सुधा अपनी लिस्ट पूरी करते हुए लाइफ़ की तरफ़ पहुँच रही थी तब तक चंदर 30 साल का होने तक वो सबकुछ कर चुका था जो कर लेना चाहिए था। तीन बार प्यार कर चुका था, एक बार वो सच्चा वाला, एक बार टाइम पास वाला और एक बार लिव-इन वाला। वो एक पर्फेक्ट लाइफ चाहता था। मुसाफिर Cafe कहानी है सुधा की, चंदर की, उन सारे लोगों की जो अपनी विश लिस्ट पूरी करते हुए perfect लाइफ खोजने के लिए भटक रहे हैं।

Kafan (Hindi)
New

Kafan (Hindi)

by मुंशी प्रेमचंद (Munshi Premchand)

Munshi Premchand’s real name was Dhanpat Rai. He was born on 31 July 1880 in Lamhi village in Banaras. He was born into a middle class family which made him keenly observe the poverty and disadvantages of the middle class society. He dedicated his whole life to Hindi literature. He was honoured with the titles of a short-story writer, a novelist and a social reformer. He died on 8 October, 1936.In this collection of short stories, Premchand has thrown light on the different aspects of society such as social systems, faith and religion. The story ‘Kafan’ reflects the poverty-stricken upbringing of Premchand and depicts the struggles of the poor for survival.

पहली उड़ान
New

पहली उड़ान

by Kapil Mishra

Poetry

पहली उड़ान एक ऐसा काव्य संग्रह है जो जीवन की विभिन्न अनुभूतियों—प्रेम, पीड़ा, बिछड़न, आशा, संघर्ष और आत्मचिंतन—को शब्दों में पिरोता है। इस संग्रह में संकलित कविताएं पाठक को भीतर तक झकझोरती हैं और उन्हें खुद से, अपने बीते पलों और आने वाले कल से जोड़ देती हैं। हर कविता एक अलग भावभूमि पर खड़ी है — कोई विरह की तपन को स्वर देती है, तो कोई प्रेम की नमी को। कहीं समाज की कठोर सच्चाई है, तो कहीं आत्मा की कोमल पुकार। यह संग्रह उन पाठकों के लिए है जो केवल पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं। जिनके लिए कविता केवल रचना नहीं, एक आत्मीय संवाद है।

Man Ki Dehri
New

Man Ki Dehri

by Poonam Singh

Literary Fiction
Mann Vichitra Buddhi Charitra । मन विचित्र बुद्धि चरित्र
New

Mann Vichitra Buddhi Charitra । मन विचित्र बुद्धि चरित्र

by Dr. Sushma Gupta

ये कहानियाँ हैं उन आम और ख़ास इंसानों की, जो प्रेम में जिए, प्रेम के भ्रम में जिए, जो फ़रेब में फ़ना हुए और ख़ुद भी फ़रेबी हुए। कहानियाँ उनकी जिन्होंने दुनिया के हाथों शिकस्त खाई और उनकी भी जिन्होंने डरकर हालात के आगे घुटने नहीं टेके। यह उन 11 कहानियों का संग्रह है जो ज़ेहन और दिल की कशमकश का हाल बयाँ करती हुई, अपने किरदारों को सफ़ेद और काले के पार ले गई हैं। कल्पना और यथार्थ के बीच रहस्य के पुल बाँधती, लेखक की भाषा और शैली इन कहानियों की विशिष्टता है।

Sankhayaon Se Judi Zindagi
New

Sankhayaon Se Judi Zindagi

by Maneesha Tomar

संख्याओं से सजी ज़िन्दगी केवल अंकों की बात नहीं करती, बल्कि उन अनदेखी कहानियों को उजागर करती है जो हर संख्या के पीछे छिपी होती हैं। यह पुस्तक जीवन के अनुभवों, भावनाओं और रिश्तों को संख्याओं के प्रतीकात्मक अर्थों के माध्यम से प्रस्तुत करती है। कभी अंक संघर्ष बन जाते हैं, कभी उपलब्धि की पहचान, तो कभी यादों का हिसाब। लेखिका मनीषा तोमर ने सरल, संवेदनशील और गहन लेखन शैली में यह दिखाने का प्रयास किया है कि हमारा जीवन कैसे हर कदम पर संख्याओं से जुड़ा होता है—जन्म से लेकर सपनों तक, हार से जीत तक। यह पुस्तक उन पाठकों के लिए है जो जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखना चाहते हैं, जहाँ हर संख्या एक कहानी कहती है और हर कहानी हमें खुद से जोड़ती है। संख्याओं से सजी ज़िन्दगी आत्मचिंतन, प्रेरणा और जीवन के सूक्ष्म सत्य को समझने का एक सुंदर साहित्यिक प्रयास है।

Sharten Laagoo (New edition of 'Terms And Conditions Apply')
New

Sharten Laagoo (New edition of 'Terms And Conditions Apply')

by Divya Prakash Dubey

आप कह सकते हैं कि 'शर्तें लागू' नई वाली हिंदी की पहली किताब है। इस किताब में आपके स्कूल में पढ़ने वाली वह लड़की है जिसके बारे में सब बातें बनाते थे। मोहल्ले के वह भइया हैं जो कुछ भी हो जाता था तो कहते थे टेंशन मत लो यार सब सही हो जाएगा। वे अंकल हैं जो कभी आपसे ख़ुश नही होते। ऐसे समझ लीजिए जैसे किसी ने आपकी डायरी लिख दी हो जिसमें कुछ सच हैं, कुछ यादें हैं, पहला प्यार है और आपकी कुछ ऐसी बातें जो केवल आपको ही पता हैं। इस किताब में शामिल सभी 14 कहानियाँ आपके आसपास की ही कहानियाँ हैं।.

October Junction
New

October Junction

by Divya Prakash Dubey

Reading books is a kind of enjoyment. Reading books is a good habit. We bring you a different kinds of books. You can carry this book where ever you want. It is easy to carry. It can be an ideal gift to yourself and to your loved ones. Care instruction keep away from fire.

Sarkari Master: Jungle, Jajba Aur Jung, Hindi Novel by Aakash Singh Rathore 'Musafir'
New

Sarkari Master: Jungle, Jajba Aur Jung, Hindi Novel by Aakash Singh Rathore 'Musafir'

by Akash Singh Rathore 'मुसाफ़िर'

सरकारी मास्टर" सिर्फ एक शिक्षक की कहानी नहीं है, बल्कि भारत के उन हजारों गुमनाम गाँवों की दास्तां है जो नक्शे पर तो हैं, लेकिन विकास की नज़रों से ओझल हैं। कहानी का नायक, अगस्त्य, शहर की चकाचौंध में पला-बढ़ा एक महत्वकांक्षी युवा है, जिसके लिए सरकारी नौकरी सिर्फ एक 'सुरक्षा कवच' थी। लेकिन उसकी तकदीर उसे 'महुआ-डीह' ले आती है—एक ऐसा आदिवासी गाँव जहाँ बिजली और नेटवर्क से पहले भूख और अंधविश्वास पहुँचते हैं। यहाँ शिक्षा व्यवस्था कागज़ों पर 'फर्स्ट क्लास' है, लेकिन असलियत में स्कूल की छत छलनी है और मिड-डे मील का राशन प्रधान के गोदाम में कैद है। शुरुआत में अगस्त्य भागना चाहता है। उसे वहां की धूल, गरीबी और सन्नाटा काटता है। लेकिन एक 8 साल के बच्चे, बुधिया, का एक ताना—"पिछला मास्टर छत उखाड़ ले गया, तुम क्या ले जाओगे?"—उसके जमीर को झकझोर देता है। वह रुकने का फैसला करता है। यहाँ से शुरू होती है अगस्त्य की जंग। उसकी टक्कर किसी छोटे-मोटे गुंडे से नहीं, बल्कि प्रधान जोरावर सिंह से है, जो मानता है कि "गरीब पढ़-लिख गया तो सवाल पूछेगा, और अनपढ़ रहेगा तो जी-हुज़ूरी करेगा।" अगस्त्य को 'किडनी चोर' कहकर बदनाम किया जाता है, उसके स्कूल का राशन चोरी होता है, उसकी निजी ज़िंदगी (मंगेतर स्नेहा) छूट जाती है, और अंत में उसके स्कूल पर बुलडोजर (पीला पंजा) चलवा दिया जाता है। लेकिन अगस्त्य हर वार का जवाब लाठी से नहीं, बल्कि 'कलम' और 'दिमाग' से देता है। वह बच्चों को जोड़ता है, गाँव की औरतों को जगाता है और सिस्टम के भीतर छिपे अच्छे लोगों (जैसे सूबेदार रघुबीर और ईमानदार DEO) को साथ लाता है। यह कहानी एक डरपोक नौकरीपेशा लड़के के 'नायक' बनने का सफर है। अंत में, अगस्त्य स्कूल को तो बचा लेता है, लेकिन अपनी सबसे कीमती चीज़—अपना 'शहरी अहंकार'—वहीं छोड़ आता है और बदले में ले जाता है उन बच्चों का बेशकीमती प्यार।

आयुध : भस्मांग पर्व (Ayudh-Bhasmang Parv) | Mythological Fiction | Hindi Novel | Nilesh Pathak
New

आयुध : भस्मांग पर्व (Ayudh-Bhasmang Parv) | Mythological Fiction | Hindi Novel | Nilesh Pathak

by Nilesh Pathak

Indian FictionMythology

“भस्माङ् पर्व” — आयुध श्रृंखला का प्रथम अध्याय सागर मंथन और अमृत विभाजन से जन्मि एक काल्पनिक गाथा, जहाँ देव, दानव, मानव, नाग और चौदह भुवन—सभी समय की अदृश्य डोरियों से बंधे हैं । कलियुग की अंधकारमय छाया में प्रकट होता है सतयुग का एक अद्वितीय महारथी—महर्षि भस्माङ्ग । सात दुर्लभ सिद्धियों, अनगिनत दिव्य अस्त्रों और चंद्रहास परशु से सुसज्जित, उसका एकमात्र लक्ष्य है— कपाल महाकाल योग के माध्यम से पंच महाविकारों से प्रभावित लोगों को अनंतशून्य में विलीन कर कलियुग को पुनः सतयुग में स्थापित करना । पर समय तत्वों (भूत–भविष्य–वर्तमान) की शक्ति असीम है, और इन्हीं तत्वों को पाने के लिए आगे बढ़ रहा है तमस एक असुर वंशज, जो एक महादैत्य को वर्तमान में लाकर असुरों का स्वर्णिम साम्राज्य पुनः खड़ा करना चाहता है। अब निर्णायक संघर्ष अटल है— क्या शिवाय का दिव्य त्रिशूल और महर्षि सर्वग्य का मार्गदर्शन भस्माङ्ग के परशु और तमस की तामसिक शक्तियों को रोक पाएगा? क्या DSF (Defense Against Supernatural Forces) रुद्र ऊर्जाओं से प्रोजेक्ट बरबरिक को सफलतापूर्वक आरंभ कर सकेगा? यह केवल दो पक्षों का नहीं, बल्कि भूत, भविष्य और वर्तमान का युद्ध है। एक ऐसी महागाथा जहाँ हर अंत एक नया आरम्भ है जो एक और गहरे रहस्य का द्वार खोलती है। !! अंतः अस्ति प्रारंभः !!

Featured Authors

Browse all authors
Akash Singh Rathore  'मुसाफ़िर'

Akash Singh Rathore 'मुसाफ़िर'

1 books

आकाश सिंह राठौर 'मुसाफ़िर' एक उदीयमान युवा लेखक हैं, जिनका जन्म मल्हार राव होल्कर से संबंध रखने वाले गाँव आलमपुर, जिला भिंड में हुआ। वे और अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल स्कूल, जबलपुर से प्राप्त की। वर्तमान में वे स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। लेखक की लेखनी में गहराई और सच्चाई की झलक मिलती है। उनका कहना है, "जो सोचता हूं, वो लिखता हूँ," और उनका मानना है कि शब्दों का सागर भले ही बड़ा न हो, लेकिन कलम के माध्यम से वे अपनी बेबाक बातों को व्यक्त करने की क्षमता रखते हैं। समाज सेवा उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है और लेखन उनके लिए खुशी का स्रोत है। उनकी प्रमुख किताबें 'सोसायटी कीबिल्ली' 'दो घूंट जिंदगी के,' 'जबलपुर डायरी (प्रेम और प्राकृति का अनुपम सौन्दर्य),' और 'सफ़र अल्फाज़ों का' हैं। इसके अलावा, वे विभिन्न किताबों में सह-लेखक के रूप में भी सम्मिलित रहे हैं। उनकी लेखनी में जीवन की जटिलताओं और समाज की सच्चाइयों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की कला विद्यमान है। हिंदी गौरव सम्मान - अंतरराष्ट्रीय बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति उत्तराखण्ड द्वारा (2022-23) *वर्चुअल कवि सम्मेलन- वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज( बुलंदी साहित्यिक सेवा) हिंदी गौरव सम्मान - अंतरराष्ट्रीय बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति उत्तराखण्ड द्वारा (2023-24)

Sarkari Master: Jungle, Jajba Aur Jung, Hindi Novel by Aakash Singh Rathore 'Musafir'
Maneesha Tomar

Maneesha Tomar

1 books

मनीषा तोमर का जन्म 5 दिसंबर 2002 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुआ। उनके पिताजी का नाम वृन्दावन सिंह तोमर तथा माताजी का नाम सीता देवी है। वे मूल रूप से मुरैना जिले के तरसमा गाँव की निवासी हैं। मनीषा ने अपनी प्रारम्भिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई मुरैना जिले के पोरसा कस्बे से पूरी की है। वर्तमान में वे एम.एससी. (गणित) की छात्रा हैं और गणित विषय में विशेष रुचि रखती हैं। शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने महाराष्ट्र की यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी से Tally, Excel और MSCIT जैसे कंप्यूटर कोर्स भी किए हैं, जिससे उनकी तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान में भी अच्छी पकड़ बनी है। गणित के प्रति गहरी रुचि के साथ-साथ मनीषा को लेखन का भी विशेष शौक है। वे मानती हैं कि जीवन और गणित दोनों ही हमें तर्क, धैर्य और सही दिशा में सोचने की प्रेरणा देते हैं। इसी प्रेरणा से उनकी पहली पुस्तक “संख्याओं से सजी ज़िंदगी” प्रकाशित हुई, जिसमें जीवन के अनुभवों और गणित के विचारों को सरल और प्रेरणादायक शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। मनीषा तोमर का उद्देश्य शिक्षा, गणित और लेखन के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना तथा समाज में सकारात्मक सोच और ज्ञान का प्रसार करना है। भविष्य में वे गणित के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ लेखन के माध्यम से समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना चाहती हैं।

Sankhayaon Se Judi Zindagi
Kapil Mishra

Kapil Mishra

1 books

कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर के निवासी हैं। पेशे से शिक्षक होने के साथ-साथ आप सनातन परंपरा से जुड़े एक कर्मकांडी ब्राह्मण भी हैं और वैदिक संस्कारों तथा धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। आप अपने छोटे भाई पंडित सचिन जी मिश्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में सेवा और सहभागिता करते हुए अध्यात्म और समाज के बीच एक सेतु का कार्य कर रहे हैं। साहित्य के क्षेत्र में कपिल मिश्रा एक संवेदनशील कवि और कहानीकार के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी लेखनी समकालीन समाज की विसंगतियों, विडंबनाओं और बदलते मानवीय मूल्यों पर तीखा, परंतु सार्थक कटाक्ष करती है। उनकी रचनाओं में यथार्थ की स्पष्टता, सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदना का सशक्त संगम दिखाई देता है। धर्म, समाज और वर्तमान समय की सच्चाइयों को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त करना उनकी रचनात्मक यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

पहली उड़ान
Muntazir Firozabadi

Muntazir Firozabadi

1 books

उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद ज़िले से ताल्लुक़ रखने वाले मुंतज़िर फ़िरोज़ाबादी का अस्ल नाम अनन्त भारद्वाज है। अपनी शुरुआती तालीम पूरी करके मेरठ से B.Tech. की और जालंधर से M.Tech की डिग्री ले चुके हैं। परिवार के लोग चाहते थे कि प्रसाशनिक सेवा में जाएँ लेकिन इनका दिलो-दिमाग़ अदब के अलावा कहीं लगा ही नहीं। इन दिनों तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं। शायरी करते हैं और मुशायरों एवं कवि-सम्मेलनों में शिरकत भी। क्लासिक शायरों पर रिसर्च करना इनका शौक़ भी है और ज़ौक़ भी। जौन एलिया साहब को अपनी ज़िंदगी में वो अदद जगह देते हैं कि उनकी सुब्ह जौन के शे'र से होती है। कहीं-कहीं वह जौन को अपनी शायरी में भी ले आते हैं, मसलन- हमको है इश्क़ उससे जो है 'जौन एलिया' यानी कि आपके कोई क़ाबिल न होंगे हम

Jaun Elia: Ek Ajab Ghazab Shayar
Poonam Singh

Poonam Singh

1 books

पूनम सिंह समकालीन हिंदी साहित्य की एक संवेदनशील और भावप्रवण लेखिका हैं। 1 अक्टूबर 1965 को जन्मी पूनम जी ने संस्कृत विषय में बी.ए. की शिक्षा प्राप्त की, जिसने उनके लेखन को भाषा की गहराई और भावों की गरिमा प्रदान की। एक गृहिणी होने के साथ-साथ उन्होंने लेखन को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया। उनकी रचनाएँ विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें “वसुंधरा काव्य”, “मेरी निहारिका” तथा लखनऊ से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका “रू-ब-रू” प्रमुख हैं। उनका प्रथम काव्य-संग्रह “मन की देहरी” माँ को समर्पित है, जिसमें संवेदनाओं, स्मृतियों और आत्मिक अनुभूतियों का सहज व मार्मिक चित्रण मिलता है। मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी पूनम सिंह का लेखन जीवन, रिश्तों और आंतरिक भावनाओं की सादगीपूर्ण लेकिन गहरी अभिव्यक्ति के लिए जाना जाता है।

Man Ki Dehri

Recently added books

View all books
Khud Ke Andhere (ख़ुद के अँधेरे) A Novel By Hemant Badodiya
New

Khud Ke Andhere (ख़ुद के अँधेरे) A Novel By Hemant Badodiya

by Hemant Badodiya

Indian FictionLiterary Fiction

मन के कोलाहल को शान्त करने के लिए व्यक्ति के पास सबसे अच्छा एक ही तरीक़ा है,अपने इर्द-गिर्द शान्ति की तलाश करना। यदि आन्तरिक शान्ति चाहता है तो बाहर शान्ति की खोज करना। यदि भीतर प्रकाश चाहता है तो उसे प्रकाश भी भीतर ढूँढना होगा। लेकिन क्या हो यदि भीतर ही अंधकार हो? यह कहानी उसी अंधकार को ढूँढने और जीतने का सफ़र है। हर एक किरदार की बनावट और सजावट यह बताती है कि कहानी में उनकी कितनी आवश्यकता है। आधुनिक युग के सबसे बड़े अभिनेता के तौर पर उभरे मोबाइल फ़ोन द्वारा बयाँ की गयी हर एक घटना, चाहे वह दोस्ती की हो या फिर सियासत की,पिता के बड़प्पन की हो या युवा अवस्था की ज़िद की। शहर और गाँव की हो या जाति भेदभाव की। हर बार आपको आपके मन के अँधेरों, अपनों के रिश्तों तथा मानवता की सौंधी ख़ुशबू से अवगत करवाती रहेगी। किसी भाषायी करिश्मे की बजाय आसान भाषा में आपसे संवाद करेगी, जिस भाषा में आप अपनों से संवाद करते हैं। जहाँ कई जगह चुटकीले व्यंग्य होंगे और कहीं आसानी से वही बात कह दी होगी जो काफ़ी अरसे से आप कहना चाहते हैं। रिश्तों की बुनावट के हर उतार-चढ़ाव से परिचय करवाती यह कहानी आपको उन सभी रास्तों से ले जाती है जहाँ-जहाँ से आप जीवन में कभी न कभी ज़रूर गुज़रे होंगे। उन लम्हों से मिलवाएगी जिन लम्हों में आपने ख़ुशी महसूस की होगी और उनको याद करके उदासी। हेमन्त बड़ोदिया ने हर शब्द को उसी भाँति काग़ज़ पर उतार दिया है जैसा चित्र उनके मानस पटल पर चित्रित हुआ। आप सब भी इस सफ़र का आनन्द लीजिए और 'ख़ुद के अँधेरे' जानने की कोशिश कीजिए। - दिव्य कमलध्वज

Our Mother’s Will
New

Our Mother’s Will

by Subh Dasgupta

When seventy-year-old Gajagamini Kaushal dies at her daughter’s home in the U.S., it seems like the final thread holding the broken Kaushal family has snapped. Her children, Arjun and Darshini, haven’t spoken in years. Grief alone wouldn’t have reunited them. But a stranger’s name in their mother’s will does. Nisha Das. Who is she, and why was she left a part of their inheritance? Seeking answers, the siblings and their partners travel to the unforgiving Thar Desert. What they uncover there is not just a name from the past, but a buried history of betrayal, prophecy, and a decision made decades ago that now threatens to destroy them. As the sins of one generation rise to claim the next, Arjun and Darshini must decide: stay divided and perish, or stand together to survive a truth older than both of them.

The Four Agreements - Ikrarnama Azadi Pane Ke Char Samzonten (HINDI)
New

The Four Agreements - Ikrarnama Azadi Pane Ke Char Samzonten (HINDI)

by Don Miguel Ruiz

सात वर्षों से भी अधिक समय तक द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलर सूची में रहनेवाली पुस्तक! इस पुस्तक में डॉन मिग्युअल रूइज़ इंसान के जीवन की मूलभूत धारणाओं पर प्रकाश डालते हैं। प्राचीन टॉलटेक ज्ञान पर आधारित ‘चार समझौते’ हमारे सामने एक शक्तिशाली जीवनशैली प्रस्तुत करती है, जो हमें एक नई स्वतंत्रता, सच्ची खुशी और प्रेम की ओर ले जाती है और हमारे जीवन को रूपांतरित कर देती है। ‘डॉन मिग्युअल रूइज़ की यह पुस्तक स्वतंत्रता और आध्यात्मिक अनुभूति पाने का आसान रास्ता दिखाती है।’ -दीपक चोपड़ा, द सेवेन स्पिरिचुअल लॉज ऑफ सक्सेस के लेखक ‘कई महान सबक सिखानेवाली एक प्रेरणादायी पुस्तक...’ -वेन डेयर, रियल मैजिक के लेखक ‘कास्टानेडा की परंपरा में डॉन मिग्युअल रूइज़ पूरी स्पष्टता के साथ मूलभूत टॉलटेक प्रज्ञा का सार बताते हैं कि हम इंसानों के लिए आधुनिक संसार में शांतिपूर्ण योद्धा की तरह जीने का अर्थ क्या होता है।’ -डैन मिलमैन, वे ऑफ द पीसफुल वॉरियर के लेखक

The Four Agreements by Don Miguel Ruiz | A Practical Guide to Personal Freedom, Wisdom and Inner Peace | Embrace Powerful Life Lessons for Happiness and Success
New

The Four Agreements by Don Miguel Ruiz | A Practical Guide to Personal Freedom, Wisdom and Inner Peace | Embrace Powerful Life Lessons for Happiness and Success

by Don Miguel Ruiz

In The Four Agreements, bestselling author don Miguel Ruiz reveals the source of self-limiting beliefs that rob us of joy and create needless suffering. Based on ancient Toltec wisdom, The Four Agreements offer a powerful code of conduct that can rapidly transform our lives to a new experience of freedom, true happiness, and love. • A New York Times bestseller for over a decade • An international bestseller published in 52 languages worldwide “This book by don Miguel Ruiz, simple yet so powerful, has made a tremendous difference in how I think and act in every encounter.” ― Oprah Winfrey “Don Miguel Ruiz’s book is a roadmap to enlightenment and freedom.” ― Deepak Chopra, Author, The Seven Spiritual Laws of Success “An inspiring book with many great lessons.” ― Wayne Dyer, Author, Real Magic “In the tradition of Castaneda, Ruiz distills essential Toltec wisdom, expressing with clarity and impeccability what it means for men and women to live as peaceful warriors in the modern world.” ― Dan Millman, Author, Way of the Peaceful Warrior

Rasidi Ticket (Hindi) / रसीदी टिकट: A Bold and Honest Memoir of Love, Loss, and Literary Courage / अमृता प्रीतम की निर्भीक आत्मकथा - मोहब्बत, जुदाई और सृजन की सच्चाई
New

Rasidi Ticket (Hindi) / रसीदी टिकट: A Bold and Honest Memoir of Love, Loss, and Literary Courage / अमृता प्रीतम की निर्भीक आत्मकथा - मोहब्बत, जुदाई और सृजन की सच्चाई

by अमृता प्रीतम

‘रसीदी टिकट’ अमृता प्रीतम की बहुचर्चित आत्मकथा है, जो बताती है कि उन्हें नफरत के दायरे पर तरस आता है; उन्हें विभाजन ने बुरी तरह प्रभावित किया था, जिससे ’वारिस शाह’ जैसी कविता की रचना हुई। उनकी यह आत्मकथा बताती है कि रचनाकार को कैसे अपनी आलोचना की परवाह नहीं करनी चाहिए, चाहे जमाना बैरी हो जाए। साहिर से करीबी और इमरोज़ से गहरी दोस्ती के बीच के वाकये को भी अमृता ने खूबसूरती से सामने रखा है। इस किताब को पढ़ना एक ऐसे बुखार से गुजरना है, जो आपको नायिका की जिंदगी की हर सच्चाई से रूबरू करा देता है।.

Lifafa - Letters of Manish & Sylph
New

Lifafa - Letters of Manish & Sylph

by Manish

कोविड महामारी के दौरान, जब दुनिया बंद कमरों में सिमट गई थी, कुछ दिलों ने खतों के माध्यम से नई दुनिया की तलाश की। "लिफाफा" एक ऐसी ही अनूठी प्रेम कहानी है, जो दो अनजान प्रेमियों के बीच भेजे गए खतों का संकलन है। इन प्रेमियों ने कभी एक-दूसरे को देखा नहीं, लेकिन अपने दिल की बातें एक-दूसरे से साझा कीं, जिससे उनके संबंधों में एक गहराई और ईमानदारी आई। किताब में उन दोनों की भावनाओं और उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है, जो खतों के माध्यम से सामने आए। इस संग्रह में शामिल पत्र आपको उस समय की याद दिलाते हैं जब हर कोई अनिश्चितता से घिरा हुआ था, लेकिन ये खत एक-दूसरे के लिए उम्मीद की किरण बने। जैसे कि एक पत्र में लिखा है, "जब महसूस हो कि सब ख़त्म हो चुका है तो एक ज़ोरदार कमबैक करना ही मैजिक है।" इस किताब में न केवल प्रेम और संबंधों की गहराई को समझा जा सकता है, बल्कि यह भी देखा जा सकता है कि कैसे कुछ शब्द जीवन को बदल सकते हैं। "लिफाफा" आपको उस समय की यात्रा पर ले जाता है जब खतों ने दिलों को जोड़ा और जीवन को नया अर्थ दिया।

Mahabhoj
New

Mahabhoj

by Mannu Bhandari

Reading books is a kind of enjoyment. Reading books is a good habit. We bring you a different kinds of books. You can carry this book where ever you want. It is easy to carry. It can be an ideal gift to yourself and to your loved ones. Care instruction keep away from fire.

Banaras Talkies - Hindi
New

Banaras Talkies - Hindi

by Satya Vyas

Reading books is a kind of enjoyment. Reading books is a good habit. We bring you a different kinds of books. You can carry this book where ever you want. It is easy to carry. It can be an ideal gift to yourself and to your loved ones. Care instruction keep away from fire.