
Qitraah । क़ितराह
by Dr. Sushma Gupta
गृहयुद्ध में तबाह सीरिया वहाँ की स्त्रियों के लिए भयावह यातनाघर बन गया। चोटिल देह और आत्मा लिए भारतीय मूल की एक सीरियाई लड़की भारत आती है। यहाँ उसकी मुलाक़ात भारतीय सेना के उस ऑफ़िसर से होती है, जो आतंकवाद से लड़ने में अपना बहुत-कुछ गँवा चुका है। जीवन के सियाह रंगों से भरे ये दो लोग एक लंबी यात्रा पर निकल पड़ते हैं। ‘क़ितराह’ यात्रा में घटित होता गल्प है। वह पहले लड़की और लड़के के जीवन में ‘घट’ चुका है, जो इन दोनों को इस क्रूर ‘घटे’ की गली के अंत तक छोड़ आया है। वहाँ से वापस अकेले लौटने का साहस उनके पास नहीं है। यह उपन्यास पाठकों को भी पात्रों के साथ यात्रा पर ले जाता है जिसे पढ़ते हुए वो अपने भीतर उन अनजाने, भुला दिए गए सपनों की ओर लौटने लगते हैं, लेखक की सुंदर भाषा और दृष्टि का आश्वासन ख़ुद के कंधों पर लिए। पर जब तक जीवन शेष है, घटित-अघटित सब कुछ लौटकर दस्तक देता ही है, बार-बार...
Publisher
Hind Yugm
ISBN
978-9392820229
About the author

Dr. Sushma Gupta
327suumi@gmail.com
Dr. Sushma Gupta is a dynamic literary voice, corporate leader, artist, and entrepreneur born in Delhi. Academically accomplished with an M.Com, MBA, LL.B., and a Ph.D., she beautifully blends intellect with creativity. She began her professional journey as a lecturer in International Human Resource (2007–2014) and currently serves as a Managing Director in a multinational company. Alongside her corporate leadership, she continues to nurture her deep passion for literature and the arts. A prolific and versatile author, Dr. Gupta has an impressive body of published work. Her poetry collection “Umeed ka Ek tukda” (2017) was followed by the short story collection “Tumhari peeth per likha mera naam” (2020). She has authored the novel “Qitrah” (2022), the microfiction collection “samvednao ka digital sanskaran ” (2024 edition), the story collection “Mann Vichitra Buddhi Charitra “ (2025), and the novel “Talab” (2026). Her contributions also feature in numerous collaborative anthologies of poetry and short fiction. Her poems, stories, articles, and reviews have been published in leading national and international newspapers and prestigious literary magazines such as Hans, Naya Gyanodaya, Pakhi, Kathadesh, Kadambini, Vanamali, Kissa, Hindi Chetna, and Harigandha (Haryana Sahitya Akademi). Dr. Gupta’s literary excellence has earned her several accolades, including: • Laghukatha Ratna Award (2017) • First Prize, Haryana Sahitya Akademi Story Competition (2018) • Best Manuscript Award, Lit-O-Fest Mumbai (2019) • Dainik Jagran Women Achievers Award in Literature (2022) • Sahitya Alankaran Samman (2025) She has also been honored by organizations such as the Red Cross Society and Bharat Vikas Parishad for her social and literary contributions. Beyond writing and leadership, Dr. Gupta is a passionate artist who loves painting and expressing emotions through colors. She is also an entrepreneur at heart, constantly exploring creative and professional ventures that merge innovation with imagination.
More from this author

SAMVEDANAON KA DIGITAL SANSKARAN
लघुकथा कम से कम शब्दों में बड़ी इबारत लिख देने में सक्षम होती है । एक छोटी -सी रचना में कुछ पात्रों के साथ गहन अन्तर्द्वन्द्व एवं उद्वेलन निहित होते हैं । आमतौर पर मान लिया जाता है कि शब्द –सीमा के बंधन के कारण लघुकथाओं में पात्रों को गहराई से पेश करने के लिए कोई जगह नहीं होती; लेकिन इस संग्रह की लघुकथाओं में विषय -वैविध्य और शब्द-संयोजन इस धारणा को नकारने पर मजबूर कर देता है । डॉ. सुषमा गुप्ता की रचनाएँ कथ्य का निर्वाह सफलतापूर्व करने के साथ-साथ नए विषयों और परिवेश को भी गढ़ती हैं । इनकी भाषा-शैली रचनाओं के अनुरूप है, जिनमें इनका अनुभव और प्रस्तुति की विश्वसनीयता झलकती है। जीवन के प्रति लेखिका की गहन सोच और अनुभव समाज की नब्ज पर हाथ रखते हैं और उसे पूरा विश्वसनीयता से महसूस करके विषयवस्तु को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। इन रचनाओं में सुनिश्चित दिशा के साथ जीवन- दृष्टि भी है।

Tumhari Peeth Par Likha Mera Naam
Stories of elders is an extraordinary book filled with emotionally powerful stories from those who have experienced things far beyond the experience of millennials. Veronica has expertly captured the essence of her subjects, with each story being awe-inspiring in their own right

Mann Vichitra Buddhi Charitra । मन विचित्र बुद्धि चरित्र
ये कहानियाँ हैं उन आम और ख़ास इंसानों की, जो प्रेम में जिए, प्रेम के भ्रम में जिए, जो फ़रेब में फ़ना हुए और ख़ुद भी फ़रेबी हुए। कहानियाँ उनकी जिन्होंने दुनिया के हाथों शिकस्त खाई और उनकी भी जिन्होंने डरकर हालात के आगे घुटने नहीं टेके। यह उन 11 कहानियों का संग्रह है जो ज़ेहन और दिल की कशमकश का हाल बयाँ करती हुई, अपने किरदारों को सफ़ेद और काले के पार ले गई हैं। कल्पना और यथार्थ के बीच रहस्य के पुल बाँधती, लेखक की भाषा और शैली इन कहानियों की विशिष्टता है।

Tumhari Peeth Par Likha Mera Naam (Hindi Edition)
यह पंद्रह कहानियों का संग्रह है जो यथार्थ और कल्पना के बीच में एक पुल बनाती हैं। सृजन करती हैं एक फेंटसी का जिसके भीतर कई फेंटसी गुँथी हुई हैं। कहानियों का शिल्प चित्रात्मक और सूत्रात्मक है, जो मनोवैज्ञानिक और मनोविश्लेषणात्मक होने के साथ-साथ बहुत सारी परतों को खोलती हैं, बंद करती हैं और फिर खोलती हैं। यह कहानियाँ अद्भुत रोमांच, रोमांस, धोखे और तिलिस्म के महीन धागों से बुनी गई हैं। रिश्तों में आई अदृश्य दरारें, प्रेम के छद्म रूप, जीवन यात्रा के साथ लगातार बदलते जीवन मूल्य का सूक्ष्म विश्लेषण करती कहानियाँ, महानगरों से लेकर छोटे क़स्बों तक आप को लेकर जाएँगी। लेखिका का अपने नए शिल्प के साथ कहानी के प्रवाह को रचना और तोड़ना दोनों बेहद ख़ूबसूरत हैं। अलग क़िस्म की भावुक सजगता, आईने से संवाद करती तस्वीरों से किरदार, यथार्थ से जूझते सच, इन तीनों के भीतर-बाहर की काव्यात्मक क़िस्सागोई दिलकश और मौलिक है। कहानियाँ पाठक को संवेदनशीलता के चरम पर ले जाती हैं और उतनी ही गति से वह आपको यथार्थ के धरातल पर मज़बूती से खड़ा करती हैं।