
Khud Ke Andhere (ख़ुद के अँधेरे) A Novel By Hemant Badodiya
by Hemant Badodiya
मन के कोलाहल को शान्त करने के लिए व्यक्ति के पास सबसे अच्छा एक ही तरीक़ा है,अपने इर्द-गिर्द शान्ति की तलाश करना। यदि आन्तरिक शान्ति चाहता है तो बाहर शान्ति की खोज करना। यदि भीतर प्रकाश चाहता है तो उसे प्रकाश भी भीतर ढूँढना होगा। लेकिन क्या हो यदि भीतर ही अंधकार हो? यह कहानी उसी अंधकार को ढूँढने और जीतने का सफ़र है। हर एक किरदार की बनावट और सजावट यह बताती है कि कहानी में उनकी कितनी आवश्यकता है। आधुनिक युग के सबसे बड़े अभिनेता के तौर पर उभरे मोबाइल फ़ोन द्वारा बयाँ की गयी हर एक घटना, चाहे वह दोस्ती की हो या फिर सियासत की,पिता के बड़प्पन की हो या युवा अवस्था की ज़िद की। शहर और गाँव की हो या जाति भेदभाव की। हर बार आपको आपके मन के अँधेरों, अपनों के रिश्तों तथा मानवता की सौंधी ख़ुशबू से अवगत करवाती रहेगी। किसी भाषायी करिश्मे की बजाय आसान भाषा में आपसे संवाद करेगी, जिस भाषा में आप अपनों से संवाद करते हैं। जहाँ कई जगह चुटकीले व्यंग्य होंगे और कहीं आसानी से वही बात कह दी होगी जो काफ़ी अरसे से आप कहना चाहते हैं। रिश्तों की बुनावट के हर उतार-चढ़ाव से परिचय करवाती यह कहानी आपको उन सभी रास्तों से ले जाती है जहाँ-जहाँ से आप जीवन में कभी न कभी ज़रूर गुज़रे होंगे। उन लम्हों से मिलवाएगी जिन लम्हों में आपने ख़ुशी महसूस की होगी और उनको याद करके उदासी। हेमन्त बड़ोदिया ने हर शब्द को उसी भाँति काग़ज़ पर उतार दिया है जैसा चित्र उनके मानस पटल पर चित्रित हुआ। आप सब भी इस सफ़र का आनन्द लीजिए और 'ख़ुद के अँधेरे' जानने की कोशिश कीजिए। - दिव्य कमलध्वज
Publication year
2025
Publisher
Nimboli Prakashan
ISBN
978-8198490216
About the author

Hemant Badodiya
hemantbadodiyasamvad@gmail.com
Hemant Badodiya is a Kota-based engineer turned storyteller who seamlessly bridges the gap between technical precision and creative expression. An engineer by education and an artist at heart, Hemant has built a multifaceted career as a content writer, video editor, and literary voice. His journey into the world of storytelling gained significant momentum in 2016 when he served as a co-writer for the film Meeradha. Since then, his insights and narratives have been featured in various prestigious magazines and newspapers, establishing him as a versatile writer. With the publication of his debut work, 'Khud Ke Andhere', Hemant took a definitive step toward sharing his internal world with global readers. Beyond the written word, he is a passionate advocate for literature, frequently performing at open mic events across various cities to inspire the youth to embrace the power of storytelling. When he isn’t pinning down new tales, he is busy shaping visual narratives through professional video editing.