Tanu Chouhan29 September 2026
मेरी मुस्कानों में
ये ख़यालों और सपनों की बातें तो छोटी हैं,
मैं तो उसे हर पल, हर एक वक़्त ख़ुद में जीती हूँ।
कभी मेरी मुस्कानों में,
जहाँ मुझे मेरी ख़ुशी
दुनिया की आख़िरी ख़ुशी जितनी ख़ूबसूरत लगती है।
कभी मेरे आस-पास,
कभी आगे बढ़ते हुए इन रास्तों में,
बस, मैं हर एक पल उसे ख़ुद में जीती हूँ।
0 comments
Checking sign-in...
0/500
Comments
0 totalNo comments yet. Be the first to respond.