Tanu Chouhan2 July 2026
खुशबू
तुम प्रेम में कभी फूल न बना
तुम बना खुशबू
फूल अक्सर मौसम के हिसाब से
मुरझा जाते हैं
लेकिन खुशबू की खासियत है
वो दिखाई नहीं देती
फिर बदले फूल का रूप
या बदले मौसम
खुशबू अपना असर नहीं खोती
रूप तो बदल जाते हैं अक्सर
लेकिन सच्चे प्रेम की खुशबू
कभी नहीं बदलती
और तुम मेरे फूल की वो खुशबू हो
जिसे मैं कह सकती हूँ
ये खुशबू वक़्त के साथ और बढ़ेगी
0 comments
Checking sign-in...
0/500
Comments
0 totalNo comments yet. Be the first to respond.