Tanu Chouhan12 July 2026
भाया तो मुझे वो बायाँ हाथ भाया...
इस शोर भरी दुनिया में
एक शख़्स है जिसके कंधे पर, कुछ वक़्त के लिए ही सही, सर टिकाकर लगता है
पूरी दुनिया शांत है
एक हिम्मत सी मिलती है
और फिर धीरे धीरे मैं उसके दिल के पास जाती हूँ
इसलिए नहीं कि उसके दिल में रहना है मुझे
बल्कि इसलिए
इस दुनिया की गंदी नज़रों से मैं छुपा सकूँ ख़ुद को वहाँ
बस एक शख़्स है
जिसका हर वक़्त मुझे वो बायाँ हाथ बहुत भाता है
0 comments
Checking sign-in...
0/500
Comments
0 totalNo comments yet. Be the first to respond.