Tanu Chouhan7 July 2026
अगर जाओ तुम कभी 🌸
तुम जाओ अगर कभी,
तो जाते-जाते कोई वजह देकर जाना।
क्योंकि बिना वजह
कोई भी आगे नहीं बढ़ पाता।
तुम जानते हो ना,
किसी एक इंसान पर
बहुत वक़्त तक ठहर जाना
कितना दर्द देता है।
इसलिए अगर कभी जाना,
तो यूँ ख़ामोशी से मत जाना।
बस जाते-जाते
इतना-सा कर जाना...
कोई तो वजह देकर जाना,
ताकि मैं खुद को समझा सकूँ,
और एक दिन
आगे बढ़ सकूँ।
क्योंकि जाना तो सब जानते हैं
रुक जाना नहीं आता
पर जाते-जाते
कुछ छोड़ जाना
ये हर किसी को नहीं आता
बस जाते-जाते
इतना-सा कर जाना...
कोई तो वजह देकर जाना
0 comments
Checking sign-in...
0/500
Comments
0 totalNo comments yet. Be the first to respond.