
by Nilesh Pathak
“भस्माङ् पर्व” — आयुध श्रृंखला का प्रथम अध्याय सागर मंथन और अमृत विभाजन से जन्मि एक काल्पनिक गाथा, जहाँ देव, दानव, मानव, नाग और चौदह भुवन—सभी समय की अदृश्य डोरियों से बंधे हैं । कलियुग की अंधकारमय छाया में प्रकट होता है सतयुग का एक अद्वितीय महारथी—महर्षि भस्माङ्ग । सात दुर्लभ सिद्धियों, अनगिनत दिव्य अस्त्रों और चंद्रहास परशु से सुसज्जित, उसका एकमात्र लक्ष्य है— कपाल महाकाल योग के माध्यम से पंच महाविकारों से प्रभावित लोगों को अनंतशून्य में विलीन कर कलियुग को पुनः सतयुग में स्थापित करना । पर समय तत्वों (भूत–भविष्य–वर्तमान) की शक्ति असीम है, और इन्हीं तत्वों को पाने के लिए आगे बढ़ रहा है तमस एक असुर वंशज, जो एक महादैत्य को वर्तमान में लाकर असुरों का स्वर्णिम साम्राज्य पुनः खड़ा करना चाहता है। अब निर्णायक संघर्ष अटल है— क्या शिवाय का दिव्य त्रिशूल और महर्षि सर्वग्य का मार्गदर्शन भस्माङ्ग के परशु और तमस की तामसिक शक्तियों को रोक पाएगा? क्या DSF (Defense Against Supernatural Forces) रुद्र ऊर्जाओं से प्रोजेक्ट बरबरिक को सफलतापूर्वक आरंभ कर सकेगा? यह केवल दो पक्षों का नहीं, बल्कि भूत, भविष्य और वर्तमान का युद्ध है। एक ऐसी महागाथा जहाँ हर अंत एक नया आरम्भ है जो एक और गहरे रहस्य का द्वार खोलती है। !! अंतः अस्ति प्रारंभः !!
Publisher
Vichar Prakashan : Words For The Positive Change
ISBN
978-9363470620

Nileshpathak543@gmail.com
Born in the historic town of Jaunpur near Varanasi and raised in Indore, Nilesh Pathak is a visionary storyteller whose journey from a successful automobile industry leader to an acclaimed author reflects both passion and purpose. With over fifteen years of professional excellence behind him, he chose to follow his deeper creative calling — to explore the timeless connection between myth, consciousness, and human evolution through storytelling. His debut novel, Ayudh: Bhasmang Parv, marks the beginning of the ambitious AYUDH Mythoverse, a mythological fiction series inspired by the cosmic legend of Samudra Manthan. In this saga, Nilesh reimagines ancient Indian wisdom through a contemporary lens, crafting a universe where spirituality, science, and philosophy converge. His writing style seamlessly fuses epic-scale imagination with emotional and philosophical depth, making his work resonate with readers of all ages. At the heart of Nilesh’s vision lies a desire to rekindle pride in India’s rich cultural and spiritual heritage while making its eternal truths accessible to modern minds. He believes true progress is achieved when innovation is rooted in consciousness — when modernity evolves without losing touch with its spiritual essence. Through his stories, Nilesh Pathak invites readers to embark on a journey where mythology meets mindfulness, and every ending opens the door to a new beginning.
Watch related Instagram reels for this page.
आयुध मुझे इतनी क्यों पसंद है जानिए
धर्म का परम उद्देश्य तो मुक्त करना है वो जो किसी विधान के लिए बाध्य करे वो पूजन विधि मात्र है धर्म नही 🙌🙌
View reel on Instagram
आयुध की भाषा शैली इतनी सरल की हर बच्चे को समझ आ जाये
अब बच्चा आयुध का दीवाना हुआ
View reel on Instagram
आशुतोष राणा जी (@ashutosh_ramnarayan) ने 'आयुध' को पढ़कर क्या कहा ???
इंसान ने खुद को इस धरती का मालिक समझ लिया है, लेकिन क्या हमने कभी उन बेजुबानों के बारे में सोचा जिनका घर हमने छीना? 'आयुध' का वह किरदार भस्मांग शायद गलत नहीं था, जो मानता था कि कलियुग का अंत तभी होगा जब उस 'इंसानियत' का अंत होगा जो केवल स्वार्थ जानती है। कल अगर जानवरों के पास हमारी जैसी बुद्धि आ गई, तो वह युद्ध 'धर्म' का नहीं, 'अस्तित्व' का होगा। वह असली 'महाद्वीप छीनने की लड़ाई' होगी, जहाँ इंसान को उसकी असली औकात पता चलेगी। हाल ही में आशुतोष राणा जी (@ashutosh_ramnarayan) ने 'आयुध' को पढ़कर जो प्रतिक्रिया दी, उसने इस सोच को और गहरा कर दिया है। उन्होंने सही कहा कि जो लिखा गया है वह तो मात्र 'प्रस्तावना' है, असली विस्तार तो अभी बाकी है। जब इंदौर में उनसे 'भस्मांग' और उसकी विचारधारा पर चर्चा होगी, तब शायद विनाश और सृजन के नए मायने सामने आएंगे। आप क्या सोचते हैं? क्या भस्मांग का 'विनाशकारी' रास्ता ही इस धरती को बचाने का आखिरी तरीका है? #Ayudh #AshutoshRana #Bhasmang #Kalyug #philosophy
View reel on Instagram
@nilotpal_mrinal भैया जी से भेंट हुई
आप से मिलना सौभाग्य है @nilotpal_mrinal भैया जी 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #nilotpalmrinal #vishwaguru #author #books #stories
View reel on Instagram
श्री दिव्य प्रकाश दुबे जी ( @authordivyaprakash ) जी से एक यादगार मुलाकात
श्री दिव्य प्रकाश दुबे जी ( @authordivyaprakash )आपसे केवल मिलना नहीं हुआ अपितु एक ऐसा अनुभव हुआ जो सदा के लिए मेरे साथ जुड़ गया आपसे प्राप्त प्रेम और आशीर्वाद सदैव मेरे साथ रहेंगे आपसे मिलकर पता चला क्यो लोग आपसे इतना प्रेम करते है आपने अपनी पुस्तक में मेरा नाम नही लिखा बल्की उन प्रेमियों की लिस्ट में एक नाम मेरा भी लिख दिया 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #books #viralinstagramreelsvideo♥️ #divyaprakashdubey #author #life
View reel on Instagram
आशुतोष राणा जी (@ashutosh_ramnarayan) जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ
आप से मिलना मात्र एक मुलाक़ात नहीं थी अपितु एक ऐसा अनुभव था जो सदा के लिए मेरे ह्रदय में बैठ गया है ,, मुझे और मेरी पुस्तक आयुध को आपके द्वारा मिले आशीर्वाद और प्रेम के लिए मैं पूरे जीवन के लिए आभारी रहूँगा मेरे प्रिय श्री आशुतोष रामनारायण राणा( दद्दा जी ❤️❤️🙏🏻🙏🏻)
View reel on Instagram